पटना में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन, बहन बोलीं- अच्छी यादों के साथ विदा करें

Webdunia
गुरुवार, 18 जून 2020 (13:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन आज (18 जून) पटना में होगा। यह जानकारी उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।

 
सुशांत की बहन श्वेता यूएस में होने की वजह से उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। अब वह अपने पिता के पास पटना पहुंच चुकी हैं। उन्होंने फेसबुक पर जानकारी दी, अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच चुकी हूं। प्रार्थना करने वाले और इस काम में मदद करने वाले हर किसी का शुक्रिया। कोई दिक्कत नहीं हुई। 
 
उन्होंने कहा, आज हम भाई का अस्थि विसर्जन करेंगे। मैं फिर से आप सभी से आग्रह करती हूं कि उनके लिए प्रार्थना करें और उन्हें सारी अच्छी यादों और ठेर सारे प्यार के साथ विदा करें। उनकी जिंदगी को सेलिब्रेट करें और प्यार और खुशीभरी विदाई दें।
 
बता दें कि सुशांत के परिवारवाले 15 जून की शाम को उनको अंतिम क्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को पटना लौट गए थे। घर पर किसी बाहरी के आने पर रोक है। सुशांत का श्राद्धकर्म और बाकी क्रियाएं भी पटना में होंगी। इसमें सुशांत की बहनें, उनके पति और करीबी लोग शामिल होंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख