Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती से एक बार फिर होगी पूछताछ, ईडी ने भेजा समन

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती से एक बार फिर होगी पूछताछ, ईडी ने भेजा समन
, रविवार, 9 अगस्त 2020 (14:09 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट ट्रांजैक्शंस की जांच करते हुए ईडी ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। तब कहा जा रहा था कि रिया ने ईडी के कुछ सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दिए हैं।

 
अब खबर है कि ईडी ने एक बार फिर रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है। ईडी ने सोमवार को रिया को पूछताछ के लिए आने को कहा है। रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से भी शनिवार को करीब 18 घंटे तक ईडी ने पूछताछ की थी। अब सोमवार को एक बार रिया से पूछताछ की जाएगी। 
 
webdunia
माना जा रहा है कि इस बार भी रिया से उनकी प्रॉपर्टी और आमदनी से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। बता दें कि ईडी ने अपनी जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती के पास मुंबई के खार ईस्ट और नवी मुंबई में फ्लैट भी है। इसके बाद ईडी ने रिया से इन प्रॉपर्टीज के बारे में जानकारी सहित उनके पिछले 5 साल के इनकम टैक्स रिटर्न की मांग की हैं। 
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने आरोप लगाया है कि रिया और उनके परिवार ने सुशांत के खातों से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसके बाद ईडी ने इस मामले में अपनी जांच शुरू की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्दे पर धमाल मचाएंगी वरुण धवन और कियारा आडवाणी की जोड़ी, इस डायरेक्टर की फिल्म में आएंगे नजर!