बेटे की गिरफ्तारी पर फूटा रिया चक्रवर्ती के पिता का गुस्सा, बोले- अगली गिरफ्तारी मेरी बेटी की...

Webdunia
रविवार, 6 सितम्बर 2020 (17:15 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में कुछ समय पहले ही रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। शौविक चक्रवर्ती के अलावा इस केस में 7 लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अब रिया के पिता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपने बेटे की गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ी है।

 
खबरों के अनुसार रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एनसीबी के इस फैसले पर विरोध जताया है। उन्होंने शक जाहिर किया है कि एनसीबी का अगला निशाना उनकी बेटी है। अपनी स्टेटमेंट में इंद्रजीत चक्रवर्ती ने लिखा कि, 'भारत आपको बहुत मुबारकबाद...। आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।'
 
उन्होंने लिखा, अब मैं पूरे यकीन के साथ ये बात बोल सकता हूं कि अगली गिरफ्तारी मेरी बेटी की ही होने वाली है। मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में कौन-कौन लोग जेल की सलाखों के पीछे जाने वाले हैं।'
 
मैं बस एक बात जानता हूं कि आपने एक साधारण से परिवार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। सब कह रहे हैं कि ये इंसाफ दिलाने के लिए हो रहा है। ये प्रक्रिया कानून के तहत आती है लेकिन आप सब एक साधारण परिवार को खो चुके हैं। जय हिंद...।
 
गौरतलब है कि आज सुबह ही एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती के घर समन देने पहुंची थी। ‍एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती से सवाल जवाब करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब रिया चक्रवर्ती की भी गिरफ्तारी होने में ज्यादा समय नहीं बचा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख