रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आगे आईं विद्या बालन, बोलीं- सुशांत की दुखद मौत मीडिया सर्कस बनकर रह गई

Webdunia
बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (15:24 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। सीबीआई इस मामले में रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ कर रही है। लेकिन जांच पूरी होने से पहले ही लोगों ने रिया को दोषी घोषित कर दिया है। वहीं अब कई सितारें रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं।

 
हाल ही में रिया ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था, साथ ही उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा भी जताया था। रिया के इस इंटरव्यू के बाद उन्हें तापसी पन्नू और लक्ष्मी मांचू जैसी एक्ट्रेस ने सपोर्ट भी किया था। वहीं अब विद्या बालन ने भी रिया के समर्थन में एक ट्वीट किया है।
 
विद्या ने लक्ष्मी मांचू के ट्वीट का जवाब देते हुए देते हुए लिखा, इस बात को ज़ोर से कहने के लिए ईश्वर तुम्हें आशीर्वाद दे लक्ष्मी। ये बहुत दुर्भाग्यशाली है कि एक प्यारे नौजवान सितारे सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत मीडिया सर्कस बनकर रह गई है।
 
उन्होंने लिखा, बिल्कुल इसी तरह एक महिला होने के नाते, रिया चक्रवर्ती का तिरस्कार देखकर मेरा दिल टूट जाता है। क्या किसी इंसान को दोषी साबित होने तक निर्दोष नहीं माना जाना चाहिए, या अब निर्दोष साबित होने तक दोषी माना जाए। आइए, एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान करें और कानून को उसका काम करने दें।
 
बता दें कि साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैंने रिया का पूरा इंटरव्यू देखा, इसके बाद मैंने बहुत सोचा कि मैं इस बारे में बात करू या नहीं। अगर मेरे साथ ऐसा कुछ होता है तो मैं चाहूंगी मेरे साथी मेरे साथ खड़े हों, उसी तरह रिया के साथ भी उन्हें खड़ा होना चाहिए।
 
गौरतलब है कि सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को रिया के पैरेंट्स से भी पूछताछ की गई। वहीं सुशांत से जुड़े कई लोगों से भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट कुनिक्का सदानंद को 25 साल के लड़कों से आते हैं प्रपोज़ल

नेहा धूपिया का बड़ा खुलासा: शादी से पहले प्रेग्नेंसी पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी, फैन्स बोले- आखिरकार गुड न्यूज

सच्‍चा प्‍यार मिला ही नहीं: Bigg Boss 19 प्रीमियर में सलमान खान का बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़: सलमान खान के घर में पहुंचे ये 16 चौंकाने वाले चेहरे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख