Publish Date: Mon, 15 Jun 2020 (17:06 IST)
Updated Date: Mon, 15 Jun 2020 (17:28 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंतिम विदाई देने के लिए पिता, चचेरे भाई, तीनों बहनें और अन्य करीबी घाट पर मौजूद रहे।
मुंबई में हो रही बारिश के बीच कई लोग अपने चहेते सितारे को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट के बाहर मौजूद थे। वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी सुशांत के अंतिम दर्शन करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे।
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी श्मशान घाट पहुंचीं। इसके अलावा कई टीवी कलाकार भी अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन।