Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : पुलिस ने दर्ज किया एक्टर के डॉक्टर का बयान

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : पुलिस ने दर्ज किया एक्टर के डॉक्टर का बयान
, शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (17:02 IST)
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस ने सुशांत दोस्तों और उनके करीबियों से भी पूछताछ की है। वहीं अब खबर आ रही है कि पुलिस ने सुशांत के डॉक्टर का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है।

 
डॉक्टर से सुशांत के डिप्रेशन के साथ साथ उनके इलाज के बारे में मुंबई पुलिस पूछताछ की। मुंबई पुलिस ने सुशांत के डॉक्टर को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया। इन डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन सुशांत के फ्लैट से मिला था। जिसके बाद पुलिस ने सुशांत के डॉक्टर से संपर्क किया। 
सुशांत ने इस साल जनवरी से उनसे सलाह लेना शुरू कर दिया था। पुलिस का कहना है कि उनके बयान को अब इतने दिनों के बाद इसलिए दर्ज किया जा रहा है ताकि अभी तक दूसरे लोगो के बयानों में जो कहा गया है, उसे डॉक्टर के बयान से क्रॉस वेरीफाई किया जा सके। 
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जुन को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस सुशांत मामले में प्रोफेशनल दुश्मनी के एंगल से भी जांच कर रही है। अभी तक पुलिस कई फिल्म निर्माता और सुशांत के साथी एक्टर्स से पूछताछ कर चुकी है।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए एकता कपूर करेंगी ये बड़ा काम