सुशांत सुसाइड केस : एफआईआर के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए यह कानूनी रास्ता अपना सकती हैं रिया चक्रवर्ती

Webdunia
बुधवार, 29 जुलाई 2020 (13:39 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने रिया पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद से एक्ट्रेस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

 
सुशांत के पिता की मानें तो एक्टर लंबे समय से परिवार से दूर हो गए थे क्योंकि रिया ने उन्हें मिलने ही नहीं दिया। वहीं कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत को ब्लैकमेल कर रही थीं। इसी सिलसिले में बिहार से एक पुलिस की टीम, मुंबई कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई है।
 
इस मामले में रिया समेत 6 लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें रिया के ‍पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और 2 मैनेजर सौमियल मिरांडा और श्रुति मोदी भी शामिल हैं। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं ‍कि रिया चक्रवर्ती कौन सा कानूनी रास्ता अपना खुद को इस मामले से दूर करेंगी?
 
खबरों के अनुसार बीती रात जाने-माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस रिया के घर पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि रिया ने वकील को अपना कंसेंट साइन करके दिया है। इसके बाद अब वे इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।
 
बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती के वकील दो कानूनी रास्तों पर विचार कर सकते हैं। पहला- रिया कोर्ट जाकर अग्रिम जमानत के लिए अपील कर सकती हैं। वहीं दूसरा रास्ता ये है कि रिया के वकील ये दलील दे सकते हैं कि एक ही मामले में दो-दो एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती हैं, इसलिए बिहार वाली FIR को खारिज करने की मांग उठाई जा सकती है।
 
बता दें कि सुशांत के पिता की शिकायत पर पटना के राजीव नगर पुलिस ने धारा 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत छह लोगों को आरोपी बनाया है। इसके साथ पटना से 4 पुलिसवालों की टीम मुंबई पहुंच गई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख