Biodata Maker

आर्यन खान को मिला दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के वकील का सपोर्ट, बोले- ड्रग्स बरामद ही नहीं हुई है तो...

Webdunia
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (14:01 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में बुरी तरह फंस चुके हैं। बीते दिन आर्यन खान और अन्य आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

 
आर्यन खान के सपोर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स सामने आए हैं। वहीं अब दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह भी आर्यन के सपोर्ट में उतर आए हैं। 
 
वकील विकास सिंह ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा, नारकोटिक्स का कानून पूरी तरह से बरामदगी पर निर्भर करता है। अगर किसी शख्स के पास से ड्रग्स बरामद ही नहीं हुई है तो उसे कस्टडी में रखना कानून का उल्लंघन है। कानून इसी तरह का बना हुआ है। 
 
विकास सिंह ने कहा, ये तब और भी गंभीर हो जाता है। जब मौके पर कोई ड्रग्स तस्कर हो। बता दें कि आर्यन खान पर कोई रिकवरी या डायरेक्ट इसके कंज्पशन नहीं दिखी। 
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल में एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को 2 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। रिया चक्रवर्ती और शौविक पर गांजा की खरीद-फरोख्त के आरोप लगे थे। 
 
आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीसी की 8सी, 20बी, 27 और 35 की धारा में केस दर्ज किया गया है। आर्यन खान पर ड्रग्स खरीदने बेचने का आरोप है। इसके अलावा उनके पास से 5 ग्राम एमडी, 13 ग्राम कोकिन और 21 ग्राम चरस बरामद की गई है। उनके पास से एमडीएमए की 22 गोलियां भी मिली है। आर्यन खान से 1.33 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं नेहा शर्मा, जानिए कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ

बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल हैं हेलन, 16 साल की उम्र में की थी पहली शादी

क्या आप जानते हैं मोनालिसा का असली नाम, एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले करती थीं यह काम

दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट की कॉल रिकॉर्डिंग, फिल्म इंडस्ट्री में चल रही गुटबाजी की खोली पोली

मिस यूनिवर्स 2025 की बनीं मेक्सिको की फातिमा बॉश, इस सवाल का जवाब देकर जीता ताज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख