फैंस के लिए खुशखबरी, सुष्मिता सेन ने किया 'आर्या 2' का ऐलान, शेयर की तस्वीर

Webdunia
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (10:27 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 2020 में आई वेब सीरीज 'आर्या' से अपना शानदार कमबैक किया था। इस सीरीज को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं पैंस काफी समय से इसके दूसरे सीजन की मांग कर रहे थे। अब आर्या सीरीज और सुष्मिता सेन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

 
सुष्मिता सेन ने कंफर्म किया है कि 'आर्या' का दूसरा सीजन आने वाला है। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए आर्या के सेकंड सीजन की घोषणा की है।
तस्वीर में सिर्फ सुष्मिता की आंखें नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'वो एक तूफ़ान को आते हुए देख रही है… आइने में, आर्या सीजन 2 आपकी चाहत हमारे लिए हुकुम है, दोस्तों, मैं आपको प्यार करती हूं।'
 
सुष्मिता के इस पोस्ट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। आर्या से सुष्मिता ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था, जिसके लिए सुष्मिता को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड भी दिया गया था। 
 
यह सीरीज जून 2020 में रिलीज की गई थी इसके 9 एपिसोड्स थे। इस सीरीज में सुष्मिता के साथ चंद्रचूड़ सिंह, नमित दास, सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया, मनीष चौधरी, विश्वजीत प्रधान जैसे कलाकार विभिन्न किरदारों में नजर आये थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख