मुंबई की बारिश देख सुतापा को आई पति इरफान खान की याद, बोलीं- तुम्हें सुन सकती हूं

Webdunia
शुक्रवार, 5 जून 2020 (15:20 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अ​भिनेता इरफान खान के निधन को 1 महीने से ज्यादा समय हो गया है। उनका अचानक से चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। इरफान के जाने के बाद से उनकी पत्नी सुतापा‍ सिकदर और दोनों बेटे उनकी याद में तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

 
अब एक बार फिर सुतापा सिकदर को मुंबई की पहली बारिश देखकर पति इरफान खान का याद सता गई। सुतापा ने इरफान के साथ बरसात से जुड़ी यादों को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही सुतापा ने कैप्शन में ​लिखा, 'तुम्हारा शुक्रिया मैं तुम्हें सुन सकती हूं। 
 
उन्होंने लिखा, हां... मैं जानती हूं ये तुम्हारी तरफ से मेरे लिए है और ये मेरे शरीर और आत्मा को छू गया है। दोनों जहानों के बीच वो बरसात ही है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ रही है।
 
सुतापा ने इरफान खान की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बारिश के बीच में नदी किनारे लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि वह इस पल को कितना एंजॉय कर रहे होंगे। इस तस्वीर के साथ ही सुतापा सिकदर ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में मुंबई में हो रही रिमझिम फुहार होती नजर आ रही है।
 
बता दें कि साल 2018 में इरफान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए इरफान लंदन भी गए थे और 1 साल तक इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौट गए थे। इरफान खान ने बॉलीवुड ही नहीं ​बल्कि हॉलीवुड तक की फिल्म में काम किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

सैयारा क्या आशिकी 2 को भी पीछे छोड़ देगी? अरिजीत का गाना, मोहित सूरी का दर्द और नए हीरो का कॉम्बिनेशन मचाएगा धमाल

श्वेता तिवारी पर लगा था सीजेन खान संग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप, एक्ट्रेस की को-एक्टर बोलीं- आपको कहीं और कम्फर्ट मिलता है तो...

विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, स्टेडियम में बिखेरा अपना ग्लैमरस जलवा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने देखी 'तन्वी द ग्रेट', फिल्म की तारीफ में कही यह बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख