Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी के 3 महीने बाद स्वरा भास्कर ने दी खुशखबरी, जल्द बनेंगी मां

हमें फॉलो करें शादी के 3 महीने बाद स्वरा भास्कर ने दी खुशखबरी, जल्द बनेंगी मां

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 6 जून 2023 (12:59 IST)
Swara Bhaskar Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बीते दिनों पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और सपा नेता फहद अहमद संग शादी रचाकर सभी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने फहद संग कोर्ट मैरिज और इसके बाद पूरे रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के 3 महीने बाद स्वरा भास्कर ने प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है।
 
स्वरा भास्कर ने पति फहद संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में स्वरा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं। पिंक कलर के आउटफिट में स्वरा भास्कर बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ स्वरा ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है। 
 
स्वरा ने लिखा, कई बार आपको कई सारी दुआओं का फल एक बार में ही मिल जाता है। खुश हूं, धन्य हूं और एक्साइटेड भी। साथ ही अंजान भी हूं कि अब क्या करना है क्योंकि हम अब एक नई दुनिया में कदम रख रहे हैं। 
 
बता दें कि स्वरा भास्कर और फहाद की पहली मुलाकात 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। प्रोटेस्ट के दौरान ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या शाहरुख खान के साथ 'डंकी' में नजर आएंगे ये कलाकार? फिल्म की स्टारकास्ट की तस्वीर हो रही वायरल