Hanuman Chalisa

साउथ एक्टर मोहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क पर पड़ा मिला शव

WD Entertainment Desk
शनिवार, 5 अगस्त 2023 (12:23 IST)
Photo credit : Twitter
South actor Mohan passes away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल एक्टर मोहन का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है। उनका शव तमिलनाडु के मदुरै शहर के थिरुपरनकुंद्रम इलाके में सड़क पर पड़ा मिला। मोहन बीते कुछ समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर हो गए थे।
 
70 और 80 के दशक में मोहन तमिल सिनेमा के मशहूर नाम थे। उन्होंने कमल हासन की कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। मोहन ने 'नान कडुवुल' में आर्य की मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्‍मों में काम नहीं मिलने के कारण वह मदुरै के थिरुपरनकुंड्रम में बस गए थे। 
 
खबरों के अनुसार मोहन को लंबे समय से काम नहीं मिल रहा था। वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। उन्होंने मजबूरी में आकर भीख मांगना शुरू कर दिया था। स्थानील लोगों ने 31 जुलाई को मोहन को सड़कपर मृत पड़ा देखा और इसकी सूचा पुलिस को दी।
 
बताया जा रहा है कि मोहन के शव की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल था। पुलिस ने फिलहाल उनके परिवार को सूचना दे दी है। उनकी फैमिली में दो भाई और तीन बहनें हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्लैक स्विमसूट में प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अंदाज, पूल में लगाई आग

सेना का सपना टूटने से लेकर 'पद्मश्री' तक, जानें आर माधवन के अनसुने किस्से

सुमन कल्याणपुर: वह आवाज़ जिसे लोग लता समझते रहे, लेकिन जिसकी अपनी एक अलग दुनिया थी

लता मंगेशकर से मैं 4-5 बार मिली, लेकिन ऐसा लगता था जैसे अरसे बाद दो सहेलियां मिल रही हों: सुमन कल्याणपुर

'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज से पहले जाने क्या बोले गुड्डू पंडित, अली फजल ने साझा की फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख