suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाकाल के दर्शन करने जा रही तनुश्री दत्ता का हुआ एक्सीडेंट, कार के ब्रेक फेल

Advertiesment
Tanushree Dutta
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता आज दुर्घटना का शिकार हो गई। वे उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी। तभी उनकी कार के ब्रेक फेल हो गए और हादसा हो गया। 
 
तनुश्री ने सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट किए हैं और इस बात की जानकारी भी दी। एक्सीडेंट के बावजूद वे मंदिर पहुंची और दर्शन किए जबकि उन्हें पैरों में चोट आई थीं। 
 
तनुश्री ने लिखा- आज मेरी जिंदगी का पहला एक्सीडेंट हुआ। म‍ंदिर जाते समय मेरा एक्सीडेंट हुआ। मेरी कार के ब्रेक फेल हो गए थे। इस एक्सीडेंट के कारण मुझे चोट लगी और टांके आए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चार्ली चैपलिन की फोटो को वैनिटी वैन में चिपका लिया और जयेशभाई जोरदार के किरदार के लिए प्रेरणा ली: रणवीर सिंह