तारक मेहता शो के सोढ़ी की हालत गंभीर, गुरुचरण सिंह ने कई दिनों से खाना-पीना छोड़ा

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 (15:33 IST)
पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशनसिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए गुरुचरण सिंह इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। गुरुचरण सिंह इन दिनों अस्पताल में भर्ती है। बीते दिनों गुरुचरण ने एक वीडियो शेयर करके अपनी सेहत के बारे में बताया था। 
 
अब गुरुचरण सिंह के करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने उनकी तबीयत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। भक्ति सोनी ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और पहले से भी ज्यादा बिगड़ गई है। गुरुचरण सिंह ने खाना-पीना बंद कर दिया है। उनके परिवार से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है क्योंकि उन्होंने अपने फोन बंद कर दिए हैं। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए भक्ति सोनी ने कहा, उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत फिर से खराब होने के बाद, उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इस समय उनका इलाज चल रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

भक्ति सोनी ने कहा, गुरुचरण सिंह लगातार 19 दिनों तक बिना भोजन और पानी के रहे, जिसके कारण उन्हें होश नहीं रहा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वापस आने के बाद उन्होंने काम खोजने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। वह निराश महसूस कर रहे थे और उन्होंने सांसारिक जीवन त्यागने और संन्यास लेने पर भी विचार किया।
 
उन्होंने कहा, डॉक्टर दवाइयां दे रहे हैं, लेकिन वो दवा भी नहीं ले रहे। वे न डॉक्टर की सुन रहे, न दोस्तों और परिवार की। उनका कहना है कि अब उन्हें इस दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है। 
 
भक्ति सोनी ने खुलासा किया कि गुरुचरण की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब है, उन पर 1.2 करोड़ रुपए का कर्ज है। उन्होंने कहा, उन पर करीब 1.2 करोड़ रुपए का कर्ज था। हालांकि, उनके पिता के पास 55 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दुर्भाग्य से, किराएदारों के घर खाली नहीं करने के कारण विवाद चल रहा है। अगर मामला सुलझ जाता है और संपत्ति बिक जाती है, तो वह अपना कर्ज चुकाने में सफल हो जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान शो में आएगा लीप, दिखेगी संयोगिता और पृथ्वीराज चौहान की प्रेम कहानी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर द केरल स्टोरी का होने जा रहा टीवी प्रीमियर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के KBC 17 में जाने पर हुआ विवाद, पूर्व विंग कमांडर से लेकर विपक्ष तक ने उठाए सवाल

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा बनने पर आमिर खान ने जाहिर की खुशी, बोले- एक शानदार अनुभव लेकर जाएंगे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन: उर्वशी रौतेला की लग्ज़री लाइफ़स्टाइल का क्या है राज?

करोड़ों की मालकिन श्वेता तिवारी की जवानी का राज? बेटी पलक से चल रही है खूबसूरती की टक्कर

44 की उम्र में भी 20 जैसी फिटनेस, श्वेता तिवारी के डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स उड़ा देंगे आपके होश

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

अगला लेख