Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक्ट्रेस का दर्द, किराए के बदले सेक्सुअल फेवर मांगा मकान मालिक ने

हमें फॉलो करें एक्ट्रेस का दर्द, किराए के बदले सेक्सुअल फेवर मांगा मकान मालिक ने
, मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (16:44 IST)
एक एक्ट्रेस ने ऐसा खुलासा किया जिसे जान आप दंग रह जाएंगे। इस अभिनेत्री से मकान मालिक ने सेक्सुअल फेवर मांग लिया। इस पर एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया कि अब वह शायद ही ऐसी हिमाकत करे। 
 
बहरहाल, सबसे पहले आपको एक्ट्रेस का नाम बता देते हैं। इनका नाम है तेजस्विनी पंडित। ये मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपना बुरा अनुभव शेयर किया। 
 
तेजस्विनी बताती हैं कि यह वाकाया 2009-10 में उनके साथ हुआ था जब वे पुणे में एक अपार्टमेंट में किराए से रहती थी। बतौर एक्ट्रेस अपनी पहचान बना रही थी। एक फिल्म भी रिलीज हो चुकी थी। 
 
एक दिन वह अपार्टमेंट का किराया देने मकान मालिक के ऑफिस में गई तो उसने सीधे किराए के बदले सेक्शुअल फेवर मांगा। यह सुन गुस्सा तो आना ही था। 
 
तेजस्विनी ने टेबल पर रखे पानी के गिलास को उठाया और पानी सीधे उसके मुंह पर दे मारा। इससे बढ़िया और क्या जवाब हो सकता था।
 
तेजस्वीनी कहती हैं कि उनके प्रोफेशन के आधार पर उन्हें गलत जज किया गया था। उस समय मेरी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी इसलिए वह इसका फायदा भी उठाना चाहता था।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पठान के गाने बेशरम रंग में शाहरुख ने पहनी 8 हजार की शर्ट और 1.10 लाख के जूते