अपनी गलती मानना आपका सबसे अनमोल गुण होता है : Param Singh

Webdunia
शुक्रवार, 14 मई 2021 (11:07 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ताजातरीन शो 'इश्क पर ज़ोर नहीं' एक नए जमाने का लव ड्रामा है, जिसने दर्शकों को अपने आकर्षण में बांध लिया है। यह अहान और इश्की की कहानी है, जो प्यार और शादी को लेकर अलग-अलग सोच रखतेहैं। हालांकि उनके इस सफर में बहुत-से रोमांचक मोड़, ढेर सारे आश्चर्य, हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की नोकझोंक शामिल है।

 
पॉपुलर एक्टर परम सिंह इस शो में अहान मल्होत्रा का लीड रोल निभा रहे हैं। जहां परम का किरदार अहान पुराने विचारों में यकीन रखता है, वहीं अपने जीवनसाथी को लेकर भी उसकी एक विशेष राय है। वो घरेलू और पारिवारिक जीवनसाथी चाहता है, लेकिन साथ ही वो बहुत उदार और समझदार भी है। 
 
वो अपनी गलतियां स्वीकार करने और माफी मांगने में कभी नहीं झिझकता। परम सिंह मानते हैं कि अपनी गलतियों का एहसास करना बड़ा विनम्र और अनमोल गुण होता है।
 
इस बारे में बताते हुए एक्टर परम सिंह ने कहा, अपनी गलतियां स्वीकार करने का ख्याल आपको अक्सर डरा देता है और विचलित कर देता है। लेकिन दूसरी ओर, अपनी गलतियां स्वीकार करना हमें इसका सामना करने के एक कदम करीब ले जाता है। यह हमारी सफलता का पहला कदम भी हो सकता है। 
 
उन्होंने कहा, हम दूसरों के नजरिए से चीजों को देख सकते हैं और ज्यादा समझदार और उदार रह सकते हैं। इससे हमें सीखने योग्य चीजें पता चलती हैं और हमें पूरे सम्मान और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या आप जानते हैं अनुराग कश्यप का निकनेम, फिल्म निशानची से है खास कनेक्शन

इंस्टाग्राम पर आग लगा रहीं बिग बॉस कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा, जानें उनके प्रोजेक्ट्स और ग्लैमरस सफर की पूरी कहानी

SIIMA अवॉर्ड्स में उर्वशी रौतेला ने मचाई धूम, 16 करोड़ की कस्टमाइज्ड रोल्स-रॉयस कलीनन में की ग्रैंड एंट्री

कभी वैज्ञानिक बनना चाहते थे अनुराग कश्यप, राम गोपाल वर्मा की फिल्म से मिला बड़ा ब्रेक

राशि खन्ना ने 'तेलुसु कड़ा' की शूटिंग पूरी की, बीटीएस के जरिए दिखाई सिनेमाई सफर की झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख