Hanuman Chalisa

द कश्मीर फाइल्स का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी: दसवें दिन का कलेक्शन रहा सर्वाधिक

Webdunia
सोमवार, 21 मार्च 2022 (13:20 IST)
द कश्मीर फाइल्स का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' को भी इस फिल्म से टकराना भारी पड़ गया और अक्की की फिल्म चारों खाने चित हो गई। द कश्मीर फाइल्स लोगों की पहली पसंद बनी हुई हुई है और दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने पहले वीकेंड की तुलना में कहीं ज्यादा बिज़नेस किया है। 
 
पहले सप्ताह में द कश्मीर फाइल्स ने 97.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने और भी जोरदार शुरुआत की। दूसरे सप्ताह में शुक्रवार 19.15 करोड़ रुपये, शनिवार 24.80 करोड़ रुपये और रविवार को 26.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। 
 
ध्यान देने वाली बात यह है कि दसवें दिन फिल्म ने 26.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और यह फिल्म का किसी भी दिन का सर्वाधिक कलेक्शन रहा है। इस मामले में फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। 
 
200 करोड़ की ओर 
10 दिन में यह फिल्म 167.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यह बात तय है कि दूसरा सप्ताह खत्म होने तक यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। संभव है कि तीसरे सप्ताह तक 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर ले। फिल्म को जिस कदर प्यार मिल रहा है वो हैरान कर देने वाला है। फिल्म में कोई नामी सितारा नहीं है और सिर्फ विषय के दम पर यह मूवी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

हेली शाह का समर स्टाइल: आरामदायक और स्टाइलिश फैशन का परफेक्ट मेल

'पेड्डी' का काउंटडाउन हुआ शुरू, फिल्म की रिलीज से 9 दिन पहले मेकर्स ने ड्रॉप किया राम चरण का दिलचस्प पोस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख