Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 2 March 2025
webdunia

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं म‍िस वर्ल्‍ड, तब मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं म‍िस वर्ल्‍ड, तब मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल...
, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (19:12 IST)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था। उस वक्त वह महज 18 साल की थीं। अब 20 साल बाद प्रियंका ने अपने उन खास पलों को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी मां ने एक टिपिकल इंडियन मां की तरह उनसे एक बात कही थी। इस बात को याद करते हुए वीडियो में वो दोनों खूब हंस पडते हैं। यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “मिस वर्ल्ड 2000…। मैं उस समय 18 साल की हुई थी और मैं मिस वर्ल्ड बन गई। स्टेज पर भीड़ के बाद जब मैं अपने माता-पिता से मिली तो पहली चीज जो मेरी मां ने कही वह थी- अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा?”

वीडियो में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने के बाद प्रियंका इमोशनल होती नजर आती हैं। वह रनरअप्स के गले मिलती हैं और उन्हें क्राउन पहनाया जाता है। 20 साल बाद प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा उस दिन के बारे में बातें करते नजर आते हैं।

प्रियंका वीडियो में अपनी मां मधु चोपड़ा से पूछती हैं क्या उन्हें वो दिन याद है। तो उनकी मां कहती हैं- “पहले रनर-अप की अनाउंसमेंट होती है और फिर मिस वर्ल्ड हैं मिस इंडिया प्रियंका चोपड़ा। हम दोनों तो कुर्सी पर कहीं छुप से गए थे क्योंकि सभी इंडियन्स खड़े होकर ताली बजाने लगे थे।”

वीडियो में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी नजर आते हैं। वह उस दिन को याद करते हुए बताते हैं- “मैं उस समय 11-12 साल का था लेकिन मेरी मिक्स भावनाएं थी। एक तरफ मैं बहुत खुश था कि मेरी बहन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है दूसरे ही पल मुझे याद आया कि मैं आगे की पढ़ाई के लिए मुझे यूएस जाना पड़ेगा।”

प्रियंका की मां ने बताया, “जब मैंने उसे जीतने के बाद गले लगाया तो मेरी आंखों में आंसू थे। मैं सिर्फ उसे गले लगाना चाहती थी और जब मैं उसे गले मिली तो मैंने सबसे अजीब बात कही- अब तुम्हार पढ़ाई की क्या होगा। इसके बाद दोनों जोर से हंस पड़ीं।”

वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह कियानू रीव्स की हॉलीवुड फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ में नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपावली आ रही है सोचा याद दिला दूं : मजेदार है चुटकुला