विवेक अग्निहोत्री ने फैंस को दिया तोहफा, एक टिकट खरीदने पर मुफ्त मिलेगा 'द वैक्सीन वॉर' का दूसरा टिकट

WD Entertainment Desk
रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (17:00 IST)
The Vaccine War: विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दुनिया भर से प्रशंसा हासिल करने और प्रमुख हस्तियों के लिए स्क्रीनिंग आयोजित करने के बाद, जैव-वैज्ञानिक फिल्म अपने प्रदर्शन से धूम मचा रही है।
 
जिन लोगों ने यह फिल्म देखी है वे फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू की सराहना करते नही थक रहे हैं। कई जगहों पर थिएटर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठे हैं। चूंकि फिल्म भारत, भारतीय वैज्ञानिकों और महिलाओं की भावना का जश्न मनाती है और देश को सुरक्षित बनाने के लिए टीके विकसित करने में उनके प्रयासों पर भी प्रकाश डालती है, इसलिए निर्माताओं ने टिकटों पर 'बाय 1 गेट 1' का ऑफर शुरू किया है। 
 
इस ऑफर को शुरू करने के पीछे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फिल्म दर्शकों के एक बड़े वर्ग तक पहुंचे, साथ ही देश को बड़े पर्दे पर भारत की ग्लोरी का गवाह बनना चाहिए।
 
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ऐसा कोई नहीं है जिसके शरीर में यह टीका नहीं है। हम बहुत आसानी से भूल जाते हैं, लेकिन यह फिल्म प्रयासों की एक बड़ी याद दिलाती है, हमारे वैज्ञानिकों का त्याग, संघर्ष और सफलता, जिनकी वजह से हम आज जीवित हैं। यह फिल्म भारत का उत्सव है, हमारे वैज्ञानिकों का उत्सव है और महान भारतीय भावना का उत्सव है। कृपया अपने परिवार के साथ 'द वैक्सीन वॉर' देखें और सुनिश्चित करें कि आप यह फिल्म अपने बच्चों को दिखाएं।
 
अभिनेत्री पल्लवी जोशी अग्निहोत्री, जो फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं, उन्होंने फिल्म के महत्व के बारे में अपनी राय व्यक्त की और कहा, भारतीय महिलाएं हमेशा मजबूत, और स्थिर रही हैं। अपने काम के प्रति उनका समर्पण अविश्वसनीय है। वह अच्छी कुक और गृहिणी भी हैं। यह एक प्रेरणादायक फिल्म है जो हमारे वैज्ञानिकों की देशभक्तिपूर्ण भारतीय नारीवाद का जश्न मनाती है। अपने परिवार, विशेषकर अपने बच्चों के साथ सिनेमाघरों में जरूर जाएं।
 
'द वैक्सीन वॉर' में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में हैं और यह उस संकट के समय की कहानी बताती है जब भारत ने वैक्सीन विकसित की थी। पल्लवी जोशी और 'आई एम बुद्धा' द्वारा निर्मित यह फिल्म अब देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एक्सीडेंट के 25 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवनदीप राजन, चेहरे पर दिखी घर लौटने की खुशी

मुंबई की सड़कों पर फिर दिखा खुशी मुखर्जी का बोल्ड अंदाज, रिवलिंग ड्रेस पहन दिए पोज

क्या रणवीर सिंह करने जा रहे शक्तिमान मूवी प्रोड्यूस? एक्टर की टीम ने बताया सच

ग्राम चिकित्सालय एक्टर अमोल पराशर ने की TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार की तारीफ

धोखे और चालबाजियों से भरा द ट्रेटर्स का ट्रेलर हुआ रिलीज, ये 20 सेलेब्स ले रहे हिस्सा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख