बॉलीवुड की ये हसीनाएं नहीं रखतीं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत

WD Entertainment Desk
रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (12:08 IST)
अपने पति की लंबी उम्र में के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है। कई एक्ट्रेसेस अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। लेकिन कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं जो करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं।
 
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी रचाई थी। वह कभी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती। उनका कहना है कि प्यार दिल में होता है। 
 
करीना कपूर
करीना ने सैफ अली खान के साथ साल 2012 में शादी की थी। करीना का मानना है कि पति के लिए प्यार साबित करने के लिए करवा चौथ का व्रत रखना जरूरी नहीं है।
 
दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह संग शादी रचाई हैं। दीपिका का कहना है कि व्रत रखने से ज्यादा एक-दूसरे का साथ देना जरूरी होता है।
 
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग 2018 में शादी रचाई थी। सोनम का कहना है कि उनके पति आनंद आहूजा भी नहीं चाहते कि वह उनके लिए व्रत रखें।
 
रत्ना पाठक 
नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। रत्ना ने कहा था कि हमारा समाज रुढ़िवादी विचारों का है। यहां पढ़ी लिखी महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। विधवा होने के डर से पति की लंबी उम्र के लिए वो उपवास क्यों करें?
 
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना भी अपने पति अक्षय कुमार के लिए कभी व्रत नहीं रखती हैं। ट्विंकल का मानना है कि पत्नी के भूखे रहने से पति की आयु नहीं बढ़ती है।'
 
ताहिरा कश्यप 
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। ताहिरा का कहना है कि ये व्रत किसी की पर्सनल चॉइस हो सकती है, लेकिन उन्हें इस पर यकीन नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Raid 2 का तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है राज, Housefull 5 से पहले बना रहेगा बादशाह?

दीपिका को मिली 'स्पिरिट' से विदाई, अब प्रभास के साथ दिखेगी ये साउथ ब्यूटी!

भूल चूक माफ रिव्यू: राजकुमार राव की ये नई फिल्म आपको बोरियत के टाइम लूप में फंसा देगी

केसरी वीर से पूरा हुआ सूरज पंचोली का सपना, निभाना चाहते थे वॉरियर का किरदार

कियारा आडवाणी का 'सीक्रेट बिकिनी लुक' War 2 में हुआ वायरल, क्या सच में CGI का इस्तेमाल हुआ?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख