Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजीएफ सुपरस्टार यश इसे मानते हैं अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि

हमें फॉलो करें केजीएफ सुपरस्टार यश इसे मानते हैं अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि
, बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (18:08 IST)
अपनी राह खुद चुनना और उसी को फिल्म उद्योग का रास्ता बनाना, साउथ सुपरस्टार यश ने इस स्टारडम को हासिल करने के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दिया। उनका कहना है कि अपने माता-पिता का आशीर्वाद, खुशी और उनकी आंखों में गर्व, यही यश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

 
यश के लिए, उनका परिवार और उनके माता-पिता का अर्थ ही उनके लिए दुनिया है। वह जो भी मेहनत करते है, उसे उनके माता पिता गर्वान्वित महसूस करें। यश निश्चित रूप से अपने सपने को जी रहे है।
यश बहुत विनम्र पृष्ठभूमि से आते है। उनके पिता बस कंडक्टर हुआ करते थे और उनकी मां एक गृहिणी थी। दोनों ने घर की जरूरतों को पूरा करने और अपने बच्चों की चाह और इच्छाओं को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत की, कभी-कभी खुद की जरूरतों को भी अनदेखा कर दिया था।
 
इस तरह की कठिनाइयों के साथ आगे बढ़ते हुए, यश हमेशा अपने माता-पिता के लिए, उन्हें आसान और आरामदायक जीवन प्रदान करने के लिए जीवन में सब कुछ हासिल करने के लिए दृढ़ हैं। वह उनके सभी सपनों को साकार करना चाहते हैं।
 
अभिनेता से जुड़े एक सूत्र ने कहा, यश इस पीढ़ी के सेल्फ-मेड मैन का सबसे अच्छा उदाहरण है। कोई, जो अपने हाथ में कुछ भी नहीं के साथ शुरू करता हैं। वह धीरे-धीरे और नियमितता से अपना साम्राज्य खड़ा करता हैं, ईंट से ईंट, सरासर दृढ़ संकल्प लिए, जुनून और ईमानदारी के साथ। उनके माता-पिता को हमेशा न केवल उनकी उपलब्धियों पर गर्व रहा है, बल्कि उन्होंने हर कदम पर जिस तरह चुनौतियों को पार किया और एक व्यक्ति के रूप में विकसित हुए, उसपर।
 
धीरे-धीरे शुरू करते हुए, अपने परिश्रम, लगन और उपलब्धि को हासिल करने के साथ, यश एक मुकाम पर चढ़ गए और अब एक व्यापक रूप से पैन इंडिया अभिनेता के रूप में जाने जाते है, अपने हाल ही केजीएफ के साथ, जो एक बड़ी सफलता थी।
 
अब, सुपरस्टार यश केजीएफ की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी के लिए और रॉकी भाई के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हो रहे है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंस्टाग्राम पर जरीन खान के हुए 9 मिलियन फॉलोअर्स, पेरिस की सड़कों पर एक्ट्रेस ने यूं मनाया जश्न