Hanuman Chalisa

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानिए क्या है मामला

Webdunia
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (12:36 IST)
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों मुश्किल में फंस गई है। सपना के खिलाफ लखनऊ की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 

 
सपना चौधरी के खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट एक डांस कार्यक्रम को रद्द करने और टिकट के पैसे वापस नहीं करने के मामले में जारी हुआ है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने सपना चौधरी के खिलाफ ये वारंट जारी किया है। 
 
इस मामले में अगली सुनवाई अब 22 नवंबर को होगी। 14 अक्टूबर 2018 को इस मामले की एफआईआर थाना आशियाना में दर्ज कराई गई थी। इसमें सपना चौधरी के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया था। 
 
खबरों के अनुसार ये मामला 3 साल पहले का है। 13 अक्टूबर 2018 को सपना का एक परफॉर्मेंस होना था जिसके लिए लोगों ने टिकट खरीदीं और इवेंट में पहुंचे थे। लेकिन सपना वहां नहीं पहुंचीं जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद लोगों ने जब अपने टिकट के पैसे वापस मांगे तो वो भी उन्हें नहीं मिले।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द फैमिली मैन 3: रोमांच से भरा सफर, लेकिन अधूरा अंत

स्मृति मंधाना शादी टलने के बाद अब KBC के स्पेशल एपिसोड में भी नहीं दिखेंगी

धर्मेंद्र नहीं होते तो ‘शोले’ में अमिताभ नहीं दिखते

धर्मेंद्र को अंतिम श्रद्धांजलि: इस हफ्ते होगी प्रार्थना-सभा, जानें कब और कहां जुटेंगे सितारे

क्या पलाश मुच्छल दे रहे थे स्मृति मंधाना को धोखा? बहन पलक मुच्छल ने बताई शादी टलने की वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख