Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस वजह से सारा अली खान और सुशांत सिंह के रिलेशनशिप में आई दरार!

हमें फॉलो करें इस वजह से सारा अली खान और सुशांत सिंह के रिलेशनशिप में आई दरार!
फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान इस फिल्म के अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने बिगड़ते रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक सारा और सुशांत की लव केमिस्ट्री टूट गई है। इस बात का खुलासा सुशांत द्वारा सारा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद हुआ।


लेकिन इन दोनों का रिश्ता किस वजह से टूटा इसकी वजह सामने नहीं आई है। लेकि‍न अब खबरों के मुताबि‍क रिश्ता टूटने की वजह सारा अली खान बताई जा रही हैं। सारा अली खान फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत के करीब आई थीं। सुशांत के बर्थडे पर सारा अपना बिजी शेड्यूल छोड़कर उनके घर केक लेकर पहुंची थीं।
 
webdunia
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के रिलेशन में दरार आने की वजह सारा अली खान का पजेसिव होना है। सारा रिलेशन में आने के बाद से सुशांत के हर काम पर नजर रख रही थीं। यही वजह है कि दोनों के बीच दरार आई है।
 
webdunia
एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने सारा अली खान को सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें अपनी पहली फिल्म के को स्टार को डेट नहीं करना चाहि‍ए। करीना की इस बात से यह साफ हो गया था कि फैमिली को सारा और सुशांत का रिश्ता खास पसंद नहीं है।
 
सारा अली खान इन दिनों फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके हीरो कार्त‍िक आर्यन हैं। सारा करण जौहर के शो में कार्त‍िक के लिए अपना प्यार पहले ही जाहिर कर चुकी हैं। दोनों के साथ में कई फोटोज और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आदित्य रॉय कपूर ने खुद को बताया सिंगल, अर्जुन और परिणीति ने कहा- झूठा