Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत ने सारा को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, क्या कार्तिक आर्यन हैं वजह?

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत ने सारा को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, क्या कार्तिक आर्यन हैं वजह?
सारा अली खान ने पिछले साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि सारा सुशांत को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी देखा गया था लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत ने सारा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

webdunia
सुशांत ने अपना बायो "Not here right now" से बदलकर "Sufficient cause" कर दिया है। कुछ दिनों पहले सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने सारे पोस्ट भी डिलीट कर दिए थे। ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुशांत के सारा को अनफॉलो करने के पीछे की वजह कार्तिक आर्यन हैं। हालांकि सारा अभी भी सुशांत को फॉलो कर रही हैं। 
 
webdunia
कहा जा रहा है कि सारा और कार्तिक आर्यन की बढ़ती नजदीकियों के बाद सुशांत ने सारा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है। कार्तिक और साथ फिल्म लव आजकल 2 में साथ काम कर रहे हैं। उनकी साथ में कई फोटोज और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। करण जौहर के चैट शो में सारा बता भी चुकी हैं कि कार्तिक आर्यन उन्हें क्यूट लगते हैं। वो उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं।
 
इस साल जनवरी में सारा और सुशांत के अफेयर के चर्चे शुरू हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'केदारनाथ' की रिलीज़ के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई हैं कि इसके बारे में अभी तक कुछ आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। इस पर सारा-सुशांत ने ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान के खिलाफ विवादित ट्वीट को लाइक कर ट्रोल हुए करण जौहर, बताया- टेक्निकल प्रॉब्लम