कई ब्लॉकबस्टर्स फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म में टाइगर श्रॉफ

Webdunia
जैकी श्रॉफ को सुभाष घई ने 'हीरो' से हीरो के रूप में लांच किया था। इसका अहसान जैकी श्रॉफ ने हमेशा माना। सुभाष घई की फिल्मों में कई बार उन्होंने मामूली भूमिका भी अहसान के रूप में निभाई। सुभाष घई का जादू खत्म हो चुका है। उनकी पिछली कई फिल्में असफल रही हैं। नई पीढ़ी के कलाकार उनके साथ काम करने के लिए राजी नहीं हैं। बड़े सितारों के पास उनके लिए समय नहीं है। 
 
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। हीरोपंती और बागी जैसी दो सफल फिल्में उनके खाते में जमा है। ए फ्लाइंग जट्टी नामक असफल फिल्म में भी उन्होंने काम किया है। हालांकि असफलता का दोष टाइगर की बजाय फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा को दिया गया। 
खबर है कि टाइगर श्रॉफ अब सुभाष घई के निर्देशन में काम करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उनको लेकर सुभाष घई फिल्म बनाएं। अस्सी और नब्बे के दशक में घई ने कालीचरण, हीरो, मेरी जंग, कर्मा, राम लखन, खलनायक, सौदागर और परदेस जैसी सफल फिल्में बनाई हैं।  दर्शकों की नब्ज को बखूबी उन्होंने पकड़ा, लेकिन वर्ष 2000 के बाद उनका जादू चल नहीं पाया। 
घई को लगता है कि अभी भी उनके अंदर देने को बहुत कुछ है। यही बात टाइगर भी महसूस करते हैं। अपने पिता की तरह वे भी सुभाष घई का अहसान मानते हैं। घई ने जैकी को मौका दिया था और अब टाइगर को लगता है कि लौटाने का समय आ गया है। वे घई के साथ काम कर उन्हें अवसर दे रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि यदि फिल्म सफल होती है तो घई कुछ और फिल्में बना सकते हैं। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आशिकी 2 को रिलीज हुए 12 साल पूरे, आदित्य रॉय कपूर नहीं यह एक्टर था पहली पसंद

अक्षय कुमार का स्टारडम खतरे में? ‘केसरी’ की तरह बॉक्स ऑफिस पर क्यों ढेर हो रहीं हैं उनकी फिल्में?

सिद्धार्थ आनंद की व्हाइट में नजर आएंगे विक्रांत मैसी, निभाएंगे श्री श्री रविशंकर का किरदार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने रात को पहलगाम हमले पर जताया दुख, सुबह उठते ही डिलीट किया पोस्ट

मनोज बाजपेयी से लेकर जयदीप अहलावत तक, इन सितारों ने बिना कनेक्शन इंडस्ट्री में लहराया परचम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख