गणपत में किया अब तक का सबसे मुश्किल एक्शन: टाइगर श्रॉफ

गणपत : ए हीरो इज बॉर्न में टाइगर श्रॉफ गणपत की भूमिका में हैं

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (12:19 IST)
गणपत : ए हीरो इज बॉर्न’ में टाइगर श्रॉफ गणपत की भूमिका में हैं। हाई क्वालिटी वीएफएक्स, सीजीआई और ग्रैंड प्रोडक्शन के उपयोग के साथ, यह फिल्म टाइगर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।
 
फिल्म में अपने एक्शन सीक्वेंस को लेकर बात करते हुए टाइगर ने कहा, यह अब तक के ये सबसे मुश्किल एक्शन सीक्वेंस हैं, जिन्हें मैंने शूट किया है क्योंकि हमने कोरियोग्राफी की है, कहा जा सकता है की लंबी-लंबी कोरियोग्राफी की है। हमें जाने माने एक्शन कोरियोग्राफर और स्टंट को-ऑर्डिनेटर मिले हैं, जिनका नाम किममैन है और उन्होंने हॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों में काम किया है। मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं। 
 
हमारे निर्माता जैकी भगनानी और निर्देशक विकास बहल ने हमें रिहर्सल के लिए बहुत समय दिया। उन्हें अच्छी तरह से पता था कि उन्हें क्या चाहिए और इससे मेरा काम आसान हो गया।
 
विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म जैकी भगनानी, विकास बहल, वाशु भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित है और इसमें टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। ‘गणपत’ 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, जानिए इस बार कौन-कौन सेलेब्स आएंगे नजर!

डेब्यू सीरीज मंडला मर्डस की सक्सेस पर वाणी कपूर बोलीं- दुनियाभर से मिला प्यार ही सबसे बड़ा इनाम है

शॉर्ट ड्रेस पहन पूल में उतरीं दिशा पाटनी, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

धनश्री ने चहल से तलाक के बाद किए चौंकाने वाले खुलासे, 'अरे भाई, व्हाट्सऐप कर देता'

डिंपल यादव को स्वरा भास्कर ने बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सभी बाइसेक्सुअल होते हैं...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख