टाइगर श्रॉफ को मिली करियर की सबसे बड़ी फिल्म... रेम्बो का इंडियन रिमेक

Webdunia
हीरोपंती और बागी जैसी हिट फिल्म देने वाले टाइगर श्रॉफ को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म मिल गई है। वे रेम्बो के इंडियन रिमेक में अभिनय करेंगे। इस फिल्म के जरिये टाइगर लंबी छलांग लगा सकते हैं। इस रिमेक को सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करेंगे जिनकी पिछली फिल्म 'बैंग बैंग' थी। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2018 से शुरू होगी और 2018 के अंत तक इसे रिलीज किया जा सकता है। 
 
इस बड़े बजट की फिल्म में दिखाया जाएगा कि भारतीय सशस्त्र बल की एक गुप्त इकाई का आखिरी सदस्य अपने देश में एक छल युद्ध का पता लगाने के लिए भारत लौटता है। खतरनाक जंगल और जमे हुए पहाड़ों पर वह तबाही और विनाश को उखाड़ फेंकता है। वह एक न रूकने वाली मशीन बन जाता है और इसी का प्रशिक्षण उसे मिला है। 
 
सिद्धार्थ आनंद कहते हैं 'रेम्बो मेरी पीढ़ी के लिए आइकॉनिक एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म है। मैं सिल्वेस्टर स्टेलॉन की फिल्में देखते हुए बढ़ा हुआ हूं। तब भारतीय फिल्मों में इस तरह के एक्शन किरदार नहीं हुआ करते थे। टाइगर को इस रोल में पेश करने के लिए यह उपयुक्त समय है। मैं टाइगर के साथ काम करने के लिए अपने आपको रोक नहीं पा रहा हूं। उनमें अगला एक्शन हीरो बनने के सारे गुण हैं।' 
 
रेम्बो सीरिज की पहली फिल्म 1982 में बनी थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसके बाद वर्ष 2008 तक इस सीरिज की फिल्में बनती रही। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख