Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तृप्ति डिमरी कभी बनना चाहती थीं टेनिस प्लेयर, ऐसा रहा उत्तराखंड से बॉलीवुड तक का सफर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tripti Dimri Birthday

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 (12:48 IST)
देवभूमि उत्तराखंड की वादियों से निकलकर बॉलीवुड के गलियारों में अपनी धाक जमाने वाली तृप्ति डिमरी अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 23 फरवरी 1994 को जन्मी तृप्ति आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 
 
webdunia
'एनिमल' की 'जोया' बनकर रातों-रात नेशनल क्रश बनने वाली तृप्ति ने साबित कर दिया कि अगर टैलेंट हो, तो सफलता का रास्ता खुद-ब-खुद बन जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि तृप्ति का शुरुआती सपना एक्टिंग नहीं, बल्कि टेनिस प्लेयर बनना था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 
 
webdunia
मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली तृप्ति ने दिल्ली पब्लिक स्कूल और फिरोजाबाद से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन की। एक्टिंग के प्रति अपने जुनून को निखारने के लिए उन्होंने FTII पुणे से विधिवत ट्रेनिंग भी ली।
 
webdunia
तृप्ति ने 2017 में 'पोस्टर बॉयज' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली इम्तियाज अली की 'लैला मजनू' और ओटीटी पर 'बुलबुल' व 'कला' जैसी फिल्मों से। हालांकि, 2023 में आई रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने उनके करियर को वो रफ़्तार दी कि उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की गिनती हजारों से करोड़ों में पहुंच गई।
 
webdunia
तृप्ति डिमरी इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' की सफलता का आनंद ले रही हैं। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह शाहिद कपूर के साथ नजर आई हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
 
webdunia
तृप्ति जल्द ही मां-बहन, स्पिरिट और एनिमल पार्क जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बाबी की बायोपिक भी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BAFTA Awards में आलिया भट्ट का शानदार डेब्यू, विदेशी धरती पर हिंदी में स्पीच देकर जीता दिल