Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना संकट: उर्वशी रौतेला ने डोनेट किए 5 करोड़ रुपये

हमें फॉलो करें कोरोना संकट: उर्वशी रौतेला ने डोनेट किए 5 करोड़ रुपये
, मंगलवार, 12 मई 2020 (11:45 IST)
कोरोना संकट के खिलाफ जंग में कई लोग मदद कर रहे हैं और बॉलीवुड वाले भी पीछे नहीं हैं। अब उर्वशी रौटेला ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने पांच करोड़ रुपये का डोनेशन किया। उर्वशी के अनुसार हमें साथ आने की जरूरत है और कोई दान छोटा नहीं होता। 
 
उर्वशी ने एक वर्चुअल डांस मास्टर क्लास आयोजित की। इसमें उन्होंने मुफ्त में उन लोगों को जोड़ा जो अधिक वजन से परेशान हैं और डांस सीखना चाहते हैं। इसमें उन्होंने डांस के अलग-अलग फॉर्म सिखाए। 

webdunia

 
टिकटॉक पर डांस मास्टरक्लास का आयोजन हुआ और 1.8 करोड़ लोग जुटाए। इससे उर्वशी को पांच करोड़ रुपये मिले जो उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में डोनेट कर दिए। 
 
उर्वशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को साथ रहने की आवश्यकता है और सभी के समर्थन की भी आवश्यकता है। साथ मिल कर हम इस महामारी को हरा सकते हैं। 
 
उर्वशी के अलावा बॉलीवुड से अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सोनू सूद, सनी देओल, वरुण धवन, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, विक्की कौशल सहित कई लोग दान कर चुके हैं। कुछ सितारों ने गुप्त दान किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिस भारत ने सनी लियोनी को नई पहचान दी, उस पर ही उन्हें यकीन नहीं