Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 12 April 2025
webdunia

उर्वशी रौतेला ने किराए पर दिया अपना आलीशान घर, हर महीने मिलेगा इतने लाख रुपए किराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Urvashi Rautela

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (15:52 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हिंदी फिल्मों में हिट होने के लिए तरस रही होंगी। लेकिन किसी न किसी वजह से वह खबरों में बनी रहती हैं। ताजा खबर यह है कि उर्वशी ने मुंबई में अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर दिया है और इससे उन्हें भारी आमदनी होने वाली है। हालाँकि, उन्होंने अपनी संपत्ति केवल तीन महीने के लिए किराए पर देने का फैसला किया है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी रौतेला को मुंबई के उस फ्लैट से हर महीने 25 लाख रुपए किराया मिलेगा। बताया जा रहा है कि उनका लग्जरी अपार्टमेंट 3600 वर्ग फुट में फैला हुआ है। उनका अपार्टमेंट मुंबई के न्यू इंडिया सीएचएस, जेवीपीडी, विले पार्ले (पश्चिम) क्षेत्र में स्थित है। यह एक 3 बीएचके अपार्टमेंट है, जिसके साथ उन्हें खुली कार पार्किंग भी मिली है। 
 
webdunia
उन्होंने इस अपार्टमेंट को जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक तीन महीने के लिए किराए पर दिया है। उर्वशी रौतेला ने 16 दिसंबर 2024 को किरायेदार के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला को आखिरी बार हिंदी फिल्म 'घुसपैठिया' में देखा गया था, जो भारत में 9 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी। हालाँकि, यह पता नहीं था कि यह फिल्म कब आई और कब चली गई। अपनी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह नंदमुरी बालकृष्ण के साथ एनबीके109 में दिखाई देंगी, जिसका शीर्षक 'डाकू महाराज' के रूप में तय किया गया है। इसके अलावा वह 'कसूर 2', 'बाप', 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' और 'ब्लैक रोज' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निर्देशक प्रशांत नील ने किया सलार पार्ट 2 शौर्यांगा पर्वम के एक गेम-चेंजिंग सीन के बारे में खुलासा