Publish Date: Thu, 15 Apr 2021 (15:19 IST)
Updated Date: Thu, 15 Apr 2021 (15:25 IST)
क्रिकेट और बॉलीवुड में रोमांस चलता रहता है और ऐसे कई किस्से हैं। ऐसा ही एक वाकया तीन साल पुराना है जब क्रिकेटर ऋषभ पंत ने फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला को व्हाट्सअप पर ब्लॉक कर दिया था। पंत जहां धुआंधार क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं तो उर्वशी अपनी हॉट अदाओं के लिए।
क्यों किया था ब्लॉक?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उर्वशी और ऋषभ के रिलेशनशिप को लेकर बातें चलने लगीं। अब ये अफवाहें थीं या सच्चाई, ये तो ये दोनों ही जानते हैं, लेकिन चिंगारी शोला बन जाए उसके पहले ही ऋषभ ने इस को बुझाने का इंतजाम कर लिया। उन्होंने उर्वशी को व्हाट्सअप पर ब्लॉक कर दिया। इस बारे में दोनों ने कभी कोई बात नहीं की।
ऋषभ ने ईशा नेगी के साथ किया रिश्ता कंफर्म
ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर ईशा नेगी के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया। पोस्ट लिखा कि मैं तुम्हें खुश रखना चाहता हूं और तुम्हारी वजह से ही खुश रहता हूं। शायद, ईशा के साथ ऋषभ रिलेशनशिप में थे और उसी दौरान उनकी और उर्वशी के रिश्ते की अफवाह उड़ी इसलिए उन्होंने ब्लॉक करने जैसा कड़ा कदम उठाया।
किसी क्रिकेटर को नहीं जानती
हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्वशी रौटेला अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब का खेल खेल रही थी। किसी ने पूछ लिया कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर बताइए। शायद उर्वशी उसका इशारा समझ गई। फौरन जवाब दिया मैं क्रिकेट ही नहीं देखती इसलिए किसी क्रिकेटर को नहीं जानती।
अब उर्वशी की इस बात पर लोगों को कैसे यकीन हो? जिस देश में क्रिकेट की अपार लोकप्रियता हो, वहां पर कोई क्रिकेटर को भी नहीं जानता हो, यह बात कैसे हजम की जा सकती है। उर्वशी ने फौरन बात को संभाला और कहा कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की वे काफी इज्जत करती हैं।
webdunia
Publish Date: Thu, 15 Apr 2021 (15:19 IST)
Updated Date: Thu, 15 Apr 2021 (15:25 IST)