Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेलेंटाइन डे पर किससे I love You सुनना चाहती हैं उर्वशी रौतेला? वायरल हो रहा वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Urvashi Rautela
, शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (17:44 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उर्वशी ने वेलेंटाइन डे के मौके पर भी एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 
वीडियो में उर्वशी रौतेला का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में उर्वशी किसी से आई लव यू कहने की डिमांड कर रही हैं। इंटरनेट पर एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे उर्वशी के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। 
 
इस वीडियो में उर्वशी रौतेला जिद पर अड़ी दिख रही हैं और कह रही हैं कि पहले आप आई लव यू बोलो। दरअसल, वीडियो में उर्वशी ने दिल्ली की लड़कियों की मिमिक्री की हैं। 
उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'इस वेलेंटाइन वीक दिल्ली की लड़कियां कुछ ऐसी होंगी, आप बोलो आई लव यू, बस एक बार बोल दो।' 
 
वर्क फ्रंट पर उर्वशी रौतेला पिछली बार पागलपंती में नजर आई थीं। इस फिल्म में पुल्क‍ित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेलेंटाइन डे के मौके पर नताशा स्टानकोविक और हार्दिक पांड्या ने रोमांटिक तस्वीर शेयर कर जताया प्यार