Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शमशेरा की शूटिंग खत्म होते ही छुट्टी मनाने पहुंचीं वाणी कपूर, फ्रेंड को दी बैचलर पार्टी

हमें फॉलो करें शमशेरा की शूटिंग खत्म होते ही छुट्टी मनाने पहुंचीं वाणी कपूर, फ्रेंड को दी बैचलर पार्टी
वाणी कपूर ने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म शमशेरा के पहले शेड्यूल को पूरा कर लिया है। अपना काम खत्म करते ही थकान मिटाने के लिए अपनी करीबी सहेलियों के साथ छुट्टियां मनाने गोवा पहुंच गईं।
webdunia
बहुत जल्द ही वाणी की कॉलेज फ्रेंड जुबीशा की शादी होने वाली हैं। ऐसे में शादी से पहले वाणी ने अपनी दोस्त को बैचलरेट पार्टी का तोहफा दिया है। यही वजह है कि गोवा में वाणी अपनी दोस्तों के साथ जा पहुंची हैं। वाणी और उनकी दोस्त 7 जून को गोवा के लिए रवाना हुईं।
webdunia
वाणी कपूर इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। पहले उन्होंने रितिक वर्सेस टाइगर और उसके बाद बड़े बजट की फिल्म शमशेरा के पहले शेड्यूल को पूरा किया। दोनों फ़िल्मों में वाणी बिल्कुल अलग अवतार में देखेंगी। खुद को फिटनेस के अविश्वसनीय स्तर तक पहुंचाने के लिए उन्हें अपने शरीर पर काफी काम करना पड़ा।
webdunia
वाणी कपूर का अपनी गर्ल गैंग के साथ यह छोटा सा ब्रेक खुद को फिर से जीवंत करने और अपने नजदीकी दोस्तों के साथ फिर से घुलने मिलने के लिए बेहद जरूरी था। संयोग से इसी दौरान उनकी बेस्ट फ्रेंड की शादी हो रही है, इसलिए लड़कियों ने बेचलर पार्टी की योजना बनाई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'आर्टिकल 15' का नया पोस्टर रिलीज, एंग्री यंग मैन के लुक में नजर आए आयुष्मान खुराना