Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक बार फिर वरुण धवन की दुल्हन बनेंगी आलिया भट्ट, जल्द बनेगा दुल्हनिया सीरीज का अगला पार्ट!

हमें फॉलो करें एक बार फिर वरुण धवन की दुल्हन बनेंगी आलिया भट्ट, जल्द बनेगा दुल्हनिया सीरीज का अगला पार्ट!
आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी है। दोनों जब भी किसी फिल्म में साथ आए हैं उसने शानदार कमाई की है। हालांकि कलंक एक ऐसी फिल्म है जिसमें दोनों के होने के बावजूद फिल्म फ्लॉप रही। लेकिन दोनों का रिकॉर्ड देखें तो आलिया वरुण ने साथ में फिल्मी करियर की शुरुआत की और उसके बाद कई हिट दी है।


अब खबर आ रही है कि वरुण और आलिया की जोड़ी फिर एक साथ नजर आने वाली है। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट और वरुण धवन दुल्‍हनिया सीरीज की तीसरी फिल्म में साथ नजर आएंगे। 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। 
 
webdunia
बीते दिनों आलिया भट्ट और वरुण धवन को फिल्ममेकर करण जौहर के घर स्पॉट किया गया था। 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' इन दोनों फिल्‍मों को करण ने ही प्रोड्यूस किया था। जिसके बाद यह खबरें आने लगी की ये स्टार्स जल्द साथ काम करते नजर आएंगे। 
 
वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही की थी। उनकी पहली फिल्म भी लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी इन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन किया। अब दुल्हनिया पार्ट-3 की खबर सामने आने के बाद दर्शकों की एक्साइमेंट बढ़ गई है। हालांकि फिल्म कबतक आएगी और कब फिल्म पर काम शुरू होगा। ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोरा फतेही ने ऐसे की 'ओ साकी साकी' गाने की तैयारी, आग के गोलों के साथ डांस वीडियो वायरल