sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बदल गई कलंक की रिलीज डेट, अब इस दिन होगी रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Varun Dhawan
करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक काफी लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की स्टार कास्ट वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। कलंक 19 अप्रैल 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल गई है। 
 
खबरों के अनुसार निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करते हुए इसे 2 दिन पहले ही रिलीज करने का फैसला ले लिया है। अब फिल्म 17 अप्रैल, 2019 यानी बुधवार के दिन रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक ये फैसला महावीर जयंती और गुड फ्राइडे को देखते हुए किया गया है। दो हॉलिडे के साथ ये एक एक्सटेंडेड वीकेंड होगा जिसका फायदा फिल्म को मिलेगा। 
 
यह फिल्म करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। करण ने करीब 15 साल पहले अपने पिता के साथ मिल कर इस फिल्म को बनाने के बारे में सोचा था। कलंक का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। इस फिल्म की कहानी 40 के दशक के इर्द गिर्द बुनी गई है।
 
फिल्म में वरुण धवन, जफर के रोल में होंगे तो वहीं आलिया भट्ट रूप का किरदार निभाती नजर आएंगी। आदित्य रॉय कपूर फिल्म में देव चौधरी बने नजर आएंगे तो सोनाक्षी सत्या के रोल में दिखेंगी। माधुरी दीक्षित बहार के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा संजय दत्त- बलराज, सोनाक्षी सिन्हा- सत्या के रोल में नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Exclusive Interview: हर उम्र में बदला लेने का तरीका अलग होता है- तापसी पन्नू