नताशा दलाल संग हनीमून मनाने इस देश जाएंगे वरुण धवन, वेडिंग वेन्यू से ही होंगे रवाना!

Webdunia
शनिवार, 23 जनवरी 2021 (17:57 IST)
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। इस शादी से जुड़ी नई-नई डिटेल्स सामने आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन शादी के बाद हनीमून में अपनी दुल्हनिया को कहां ले जाएंगे, इस बात का भी खुलासा हो गया है।

 
खबरों के अनुसार शादी के फौरन बाद ये कपल हनीमून के लिए निकलने वाला है। वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बाद तुर्की के सबसे पुराने और खूबसूरत शहर इस्तांबुल में हनीमून मनाएंगे। यहां ये कपल सिरागन पैलेस केम्पिंस्की होटल में रुकेगा। इसकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत और आलीशान फाइव स्टार होटल्स में होती है।
 
बताया जा रहा है कि वरुण धवन और नताशा शादी के फौरन बाद वेन्यू यानी अलीबाग से ही अपने हनीमून के लिए रवाना होने वाले हैं। फिलहाल ये कपल अपने-अपने परिवार के साथ अलीबाग पहुंच चुका है, जहां इनकी ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
 
बीते दिन ही अलीबाग में मशहूर सेलिब्रिटी मेंहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा भी अलीबाग पहुंची थी। ऐसे में अब हर किसी की नजर वरुण धवन और नताशा दलाल की मेहंदी की तस्वीरों पर टिकी हुईं हैं। कपल की शादी अलीबाग के आलीशान महल 'द मेंशन हाउस' में होगी। शादी के लिए मेंशन हाउस को रंग-बिरंगे फूलों और तोरण से सजाया गया है। वहीं, पूरे मेंशन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
 
वरुण और नताशा की शादी में महज 50 मेहमानों को ही बुलाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि शादी में शरीक होने सलमान खान, करन जौहर, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस और शाहरुख खान जैसे स्टार्स पहुंच सकते हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का कोरोना टेस्ट भी होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख