Publish Date: Wed, 19 Feb 2025 (17:00 IST)
Updated Date: Wed, 19 Feb 2025 (17:01 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता दूसरी बार मां बनने जा रहे हैं। यह खुशखबरी उनके पति वत्सल सेठ ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है। इशिता और वत्सल ने 19 महीने पहले अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था। अब कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है।
हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए वत्सल सेठ ने कहा, ये एक सरप्राइज की तरह आया। जब इशिता ने मुझे पहली बार प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो मुझे लगा - ओ वॉव, समझ नहीं आ रहा था। एक पिता होने के नाते मेरे लिए ये इतनी बड़ी खबर थी।
वत्सल ने कहा, इश्तिा हमारे रूम में आईं और मुझे इस खबर के बारे में बताया। मुझे याद है उस समय वायु काफी क्रैंकी हुआ पड़ा था। हमने इस खबर को समझने और दुनिया को बताने में थोड़ा समय लिया। हमारा नया बेबी जुलाई में आने वाला है।
उन्होंने कहा, एक पैरेंट होने के नाते हमारे लिए दूसरी प्रेग्नेंसी, पहले के मुकाबले काफी अलग है। एक पिता होने के नाते में अपने होने वाले बच्चे, अपने बेटे और पत्नी का पूरा ध्यान रखूंगा। हमने डिसाइड किया है दूसरे बेबी के बाद मैं वायु का ध्यान रखूंगा और इशिता नए बेबी का।
बता दें कि इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर - बाजीगर' की शूटिंग के दौरान करीब आए थे।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें