वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर: दोस्ती और शादी, कमाल का कॉम्बिनेशन

Webdunia
लंबे समय से इंतज़ार की जाने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर लांच हो गया है। चार सहेलियों की इस मज़ेदार कहानी को निर्देशित किया है शशांक घोष ने और इसे प्रोड्यूस किया है रिया कपूर और एकता कपूर ने। अब एकता कपूर की फिल्म हो और इसमें मसाला ना हो यह कैसे हो सकता है। इस फिल्म में ड्रामा, शादी, प्यार, रोमांस और दोस्ती जैसी हर चीज़ का मसाला है। 
 
वीरे दी वेडिंग चार सहेलियों की कहानी है जिनमें से एक की शादी होने वाली है। शादी के पहले चारों अपनी लाइफ एंजॉय करना चाहती हैं। ट्रेलर में इसे काफी मज़ेदार तरीके से दिखाया गया है। मस्ती, प्यार, दोस्ती की इसमें कोई सीमा नहीं है। ट्रेलर शानदार है और आज के दौर की युवाओं की कहानी दर्शाता है। 
 
युवाओं को इसमें ज़्यादा पसंद आएगी इसकी भाषा, इसमें आज के दौर की भाषा और गंदी भाषा दोनों का इस्तेमाल किया गया है। चारों दोस्तों की ज़िंदगी में कुछ ना कुछ दिक्कतें चल रही हैं। इसके बावजूद सभी एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इसमें करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया लीड में हैं। इसमें करीना की शादी होने वाली है। साथ ही इसमें सभी के फेवरेट सुमित व्यास भी हैं। 
 
ट्रेलर को एक ही दिन में लाखों लोगों ने पसंद कर लिया है। फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज़ होने वाली है। इस बीच यह भी खबर है एक्ट्रेस सोनम कपूर रियल लाइफ में शादी करने वाली हैं। लोगों को फिल्म के अलावा इनकी शादी का भी इंतज़ार है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नादानियां: खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की मूवी दर्शकों को प्रभावित करने में क्यों रही नाकाम

सोनी सब के कलाकार कुछ यूं मनाएंगे होली का त्योहार

विराट की असली 'ट्रॉफी' है अनुष्का, एक खिलाड़ी से बनाया 'King', यूंही नहीं कहा जाता 'पॉवर कपल'

होली पर यह खास पकवान बनाती हैं भाबीजी घर पर हैं कि अंगुरी भाबी, इस बार यूं सेलिब्रेट करेंगी रंगों का त्योहार

रश्मिका मंदाना ने सिकंदर के बम बम भोले गाने की शूट से शेयर की शानदार BTS तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख