सुनील दत्त ने रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा में निभाई थी स्पेशल एडवाइजर की भूमिका, दिया अहम योगदान

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (17:18 IST)
'रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा' इन दिनों थिएटर्स में शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के दिलों में एक बार फिर अपनी जगह बना रही है। यह महाकाव्य हर भारतीय के लिए खास है, क्योंकि इसमें रिश्तों की गहराई, अच्छाई की बुराई पर जीत, प्रकृति और जीवन का संतुलन, दोस्ती और विश्वास जैसे गहरे मूल्य खूबसूरती से बुने गए हैं। 
 
हाल ही में इस फिल्म को 4K फॉर्मेट में दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया गया, जिससे पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ गई। जहां इसने दर्शकों को नॉस्टैल्जिया से भर दिया, वहीं इसने नई पीढ़ी को भारत की इस महान सांस्कृतिक कहानी से जोड़ने का एक खूबसूरत जरिया भी बना दिया। 'रामायण' का यह जादुई अनुभव लोगों के लिए यादगार बनता जा रहा है।
 
'रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा' सिर्फ अपनी कहानी और शानदार एनीमेशन के लिए नहीं, बल्की कई बड़े नामों की वजह से भी खास है। इनमें से एक नाम दिवंगत सुनील दत्त का है, जो एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ लोकसभा के पूर्व सदस्य भी थे। 
 
सुनील दत्त ने इस फिल्म के लिए स्पेशल एडवाइज़र के रूप में अहम भूमिका निभाई थी। संजय दत्त के पिता, सुनील दत्त का इस फिल्म में बहुत बड़ा हाथ था। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन ने इस महाकाव्य को एक नई ऊंचाई दी। उनका यह योगदान इस फिल्म को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में बेहद अहम साबित हुई, और यह फिल्म हमेशा याद रखी जाएगी।
 
'रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा' एक खास जापानी एनीमे अडैप्टेशन है, जो वाल्मीकि के महाकाव्य को इंडिया और जापान की संस्कृतियों का बेहतरीन मेल बनाकर पेश करती है। इस फिल्म की शुरुआत और बनावट में दिवंगत श्री सुनील दत्त का अहम योगदान था। 
 
सुनील दत्त न सिर्फ एक बड़े अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक थे, बल्कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री भी मिला था। उन्होंने इस फिल्म के लिए स्पेशल एडवाइजर के तौर पर काम किया, और उनका योगदान इस फिल्म को खास बनाने में अहम था।
 
'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा' इस वक्त भारत में गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को 4K फॉर्मेट में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, और तेलुगू में रिलीज़ की गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

वेस्टर्न ही नहीं ट्रेडिशनल लुक में भी कहर ढाती हैं मानुषी छ्ल्लिर, देखिए एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल साड़ी लुक

लंदन एयरपोर्ट से चोरी हुआ उर्वशी रौतेला का 70 लाख के गहने से भरा बैग

महावतार नरसिम्हा को मिल रहा दर्शकों का खूब प्यार, छठे दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुपर डांसर चैप्टर 5 : मां-बेटी की मुलाकात देख भावुक हुईं शिवांगी जोशी, जानें कैसे किया रिएक्ट

अनुराग कश्यप की क्राइम ड्रामा फिल्म निशांची का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख