काजोल की मां तनुजा की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में एडमिट

WD Entertainment Desk
सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (10:48 IST)
Tanuja hospitalised: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और काजोल की मां तनुजा की तबीयत खराब हो गई हैं। तनुजा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों की वजह से भर्ती किया गया है। 80 साल की तनुजा फिलहाल आईसीयू में अंडर ऑब्जर्वेशन हैं।
 
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तनुजा की तबीयत ठीक नहीं है। इस चलते परिवार उन्हें अस्पताल लेकर गया था। हालांकि अभी डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। फिलहाल घबराने जैसी कोई बात नहीं हैं। अभी तक यही सामने आया है कि 80 साल की एक्ट्रेस को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते ही भर्ती करवाया गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)

बता दें कि तनुजा हिंदी और बंगाली सिनेमा का फेमस नाम रही हैं। उन्होंने फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी से शादी रचाई थीं। तनुजा की दो बेटियां काजोल और तनीषा मुखर्जीं हैं। दोनों ने ही मां की तरह एक्टिंग में किस्मत अजमाई लेकिन तनीषा को वो फेम नहीं मिला जो काजोल ने हासिल किया। 
 
तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1950 में फिल्म 'हमारी बेटी' से की थी। इस फिल्म में वह अपनी बड़ी बहन नूतन के साथ नजर आई थीं। बतौर एक्ट्रेस वह 'हमारी याद आएगी' में दिखी थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिनेमाघरों के बाद अब पुष्पा 2 द रूल ने OTT पर भी मचाया तहलका, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

सुनील दर्शन की अंदाज 2 का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में दिखेगी फ्रेश जोड़ी

सुनील दत्त ने रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा में निभाई थी स्पेशल एडवाइजर की भूमिका, दिया अहम योगदान

रोडीज के सेट पर बेहोश हुईं नेहा धूपिया, बताया अब कैसी है तबीयत

रैपर रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी, फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा संग लिए साफ फेरे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख