Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संगीत जगत से दुखद खबर आई सामने, शास्त्रीय गायक पंडित संजय राम मराठे का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें संगीत जगत से दुखद खबर आई सामने, शास्त्रीय गायक पंडित संजय राम मराठे का निधन

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (16:10 IST)
photo credit : Social Media
विश्व विख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन के बाद संगीत जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय राम मराठे का निधन हो गया है। पंडित संजय राम मराठे ने 68 साल की उम्र में महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। 
 
शास्त्रीय गायक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि पंडित संजय राम मराठे को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने रविवार रात को अंतिम सांस ली। 
 
ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जाकिर हुसैन के बाद अब पंडित संजय राम के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। संजय राम मराठे, संगीत भूषण पंडित राम मराठे के बड़े बेटे थे।
 
पंडित संजय राम मराठे ने हारमोनियम और अपनी मधुर आवाज से दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह देश-विदेश के कई बड़े सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। पंडित संजय राम मराठे सगीत भूषण पंडित राम मराठे के सबसे बड़े बेटे थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बहुत लाजवाब है आज का चटपटा चुटकुला : बच्चे का सवाल सुनकर पिता हुए चकित