Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विक्की कौशल की छावा का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chhaava movie box office collection

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (11:09 IST)
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशक में बनी फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल स्क्रीन पर छा गए हैं। छावा को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
 
'छावा' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने पहले दिन 33.1 करोड़ रुपए और दूसरे दिन 39.3 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अब तीसरे 'छावा' का कलेक्शन और भी जबरदस्त रहा है। 
 
webdunia
फिल्म ने तीसरे दिन 49.3 करोड़ रुपए का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन किया है। इस तरह तीन दिन में फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 121 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
'छावा' विक्की कौशल के करियर की पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी है। इसके साथ ही यह साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी है। 
 
इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।
 
इस पीरियड ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी जैसे स्टार्स भी हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साउथ कोरियन एक्ट्रेस किम से रोन का 24 साल की उम्र में निधन, घर में पाई गईं मृत