'12वीं फेल' में कुत्ते के कैरेक्टर के लिए विधु विनोद चोपड़ा ने दी अपनी आवाज

WD Entertainment Desk
रविवार, 26 नवंबर 2023 (11:51 IST)
12th Fail BTS Video : विधु विनोद चोपड़ा की हालिया रिलीज फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के लिए एक सेंसेशन बन चुकी है, जो जनता और क्रिटिक्स के बीच समान रूप से लोकप्रिय है। फिल्म की दिलचस्प कहानी और विक्रांत मैसी की मनोज कुमार के रूप में शानदार अदाकारी ने बहुत ज्यादा तारीफ पाई हैं, जहां दर्शकों ने इसकी प्रेरणादायक कहानी की सराहना की है और इसे एक मस्टवॉच फिल्म बताया है।
 
अब विधु विनोद चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बिहाइंड द सीन का एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा की हैं। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के किसी सीन के दौरान कुत्ते की आवाज की जरूरत थी, जिसके लिए टीम को परफेक्ट रिकॉर्डिंग ढूंढने में मुश्किलातों का सामना करना पड़ा। 
 
ऐसे में बिना हार मानें विधु विनोद चोपड़ा ने खुद डॉग के कैरेक्टर के लिए अपनी आवाज दी, और फिल्म के निर्माण की हर बारीकियों के प्रति अपना समर्पण दिखाया।
 
फिल्ममेकिंग प्रोसेज की ये मजेदार जानकारी 12वीं फेल की सफलता की कहानी में आकर्षण की एक अतिरिक्त परत जोड़ती है। उन्होंने लिखा, 'विधु विनोद चोपड़ा का पॉजिटिवली एंटरटेनिंग मैजिक 12वीं फेल के आकर्षण से मिलता है!'
 
'12वीं फेल' लचीलापन और सभी बाधाओं के बावजूद सपनों को पूरा करने का एक सबूत है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में विक्रांत मैसी का शानदार प्रदर्शन विपरीत परिस्थितियों में सफलता के लिए प्रयास करने वाले एक दृढ़ व्यक्ति की यात्रा पर ले जाता है। फिल्म न केवल व्यक्तिगत विजय के सार को दर्शाती है बल्कि दर्शकों के साथ कनेक्ट करती है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख