Hanuman Chalisa

शेरनी का रोल निभाना काफी कठिन था: विद्या बालन

Webdunia
शुक्रवार, 25 जून 2021 (17:01 IST)
विद्या बालन निश्चित रूप से भारतीय फिल्म उद्योग में एक ताकत है, जिन्होंने हमें बार-बार दिखाया है कि आप खुद ही अपनी सफलता की सीढ़ी को परिभाषित करते हैं। अपने करियर के 15 वर्षों में, अभिनेत्री ने विभिन्न अपरंपरागत कैरेक्टर्स पर काम किया है, जिसे समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और व्यापक रूप से सरहाया गया है और अब, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की शेरनी में विद्या विंसेंट के साथ नया एडिशन है। 
 
'शेरनी' में, जो अब अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रहा है, हम विद्या को एक ऐसी महिला के रूप में देख रहे हैं जो बेहद कम बोलती है, को विद्या ने पूर्णता के साथ निभाया है। दर्शकों और आलोचकों ने इसके लिए अभिनेत्री की बहुत प्रशंसा की और उनके अभिनय कौशल की सराहना की है। 
 
इस बारे में बात करते हुए, विद्या ने साझा किया, "विद्या विंसेंट के करैक्टर में बहुत सारी दिलचस्प परतें थीं, जो कि कुछ ऐसा था जिसे मैंने पहले कभी चित्रित नहीं किया था। उनके लिए शब्दों से ज़्यादा उनका काम बोलता था। मुझे नॉन-एक्सप्रेशन वाले एक्सप्रेशन की एक्सरसाइज करनी पड़ी। मेरे एक्सप्रेशन को वह दर्शाना था जो मैं महसूस कर रही हूं। ऐसे लोग हैं जो पूरी तरह से समझ से बाहर होते हैं और मुझे लगता है कि यह करैक्टर उनमें से एक है। एक अभिनेता के रूप में यह एक अलग तरह का अनुभव था।" 
 
वह आगे कहती हैं, "विद्या विंसेंट जैसे किरदार को निभाना वास्तव में बहुत कठिन था। वह मितभाषी है, वह ज्यादा कुछ नहीं कहती है, और वह ज्यादा मुस्कुराती नहीं है, जो कि एक व्यक्ति के रूप में मैं नहीं हूं और न ही यह मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं उनकी तरह है। मैंने जो किरदार निभाए हैं, वे सभी मजबूत हैं। जबकि विद्या की इच्छाशक्ति बहुत मजबूत है, लेकिन वह दुनिया से जुड़ना पसंद नहीं करती हैं।" 
 
रिलीज के बाद से, फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, विद्या की परफॉर्मेंस खूब वाहवाही बटोर रही है। 
 
विद्या बालन के साथ-साथ शरत सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, बृजेंद्र कला और नीरज काबी जैसे नाम आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। टी-सीरीज़ और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, न्यूटन-फेम निर्देशक अमित मसुरकर द्वारा निर्देशित है। फिल्म 'शेरनी' अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है!

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

समय से आगे चलने वाला जादूगर: क्यों आज भी हर प्लेलिस्ट में जिंदा हैं राहुल देव बर्मन?

मिनी ड्रेस में दिशा पाटनी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, सिजलिंग अदाओं से जीता फैंस का दिल

18 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का ऐलान

'कावाला' से लेकर वायरल रील्स तक: तमन्ना भाटिया, जाह्नवी कपूर और रेवती महुरकर डांस फ्लोर पर मचा रही हैं धूम

गोल्डन और व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़, फैंस हुए मंत्रमुग्ध

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख