Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे 'लाइगर' स्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे

हमें फॉलो करें 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे 'लाइगर' स्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे
, शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (12:43 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का कॉमेडी रियलिटी शो 'इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन' इस शनिवार 27 अगस्त को 'लाफ्टर का ग्रैंड फिनाले' पेश करने जा रहा है। इस शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मुंबई के नितेश शेट्टी, विग्नेश पांडे एवं जयविजय सचान, दिल्ली के रजत सूद और उज्जैन के हिमांशु बवंडर है। 

 
शो के फिनाले के मौके पर सुनील ग्रोवर दर्शकों की फेवरेट रिंकू भाभी के अवतार में नजर आएंगे। वहीं लाइगर की स्टारकास्ट विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे भी शो में शिरकत करेंगी। इस दौरान विग्नेश और उनकी कठपुतली ऐना की शानदार परफॉर्मेंस के बाद अनन्या पांडे इस कॉमेडियन की जमकर तारीफ करेंगी। 
 
webdunia
विग्नेश की तारीफ करते हुए अनन्या कहेंगी, मैं इतना ज्यादा हंसी हूं कि मेरा चेहरा दुखने लगा है! मुझे वाकई बहुत मजा आया! विजय बताएंगे कि कैसे ऐना उन्हें एक इंसान की तरह लगी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि ऐना असल में एक इंसान है, ऐसा लगता है जैसे वो कोई जीता जागता व्यक्ति हो। उसमें इतना ज्यादा कैरेक्टर है।'
 
इसके बाद वे दोनों इस कॉमेडियन को अपने हिट गाने 'अकड़ी पकड़ी' का हुक स्टेप सिखाने मंच पर आएंगे। मंच पर आजू-बाजू अनन्या एवं विजय और बीच में कॉमेडियन होंगे, जहां ये दोनों सितारे ऐना और विग्नेश को अपने गाने का हुक स्टेप करते हुए डांस करना सिखाएंगे और दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया से क्यों दूर रहते हैं 'लाइगर' निर्देशक पुरी जगन्नाथ?