Hanuman Chalisa

आत्माओं से बात करते हैं विक्रम भट्ट

Webdunia
'राज' जैसी डरावनी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने एक कार्यक्रम में अपने इस बयान से वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया। एक इवेंट में विक्रम भट्ट फिल्म 'राज रिबूट' को प्रमोट करने पहुंचे थे। यहीं उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से आत्माओं के संपर्क में हैं। इसका मतलब है कि विक्रम भट्ट दूसरी दुनिया के लोगों से भी बात करने ही ताकत रखते हैं। वे आत्माओं से बातें भी करते हैं। 
इस रहस्य के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब से वह ‘राज’ सीरीज से जुड़े हैं तब से उनका दूसरी दुनिया यानी आत्माओं से भी गहरा रिश्ता बन गया है। उन्होंने बताया कि वह आत्माओं पर अध्ययन कर रहे हैं। इसी अध्ययन के दौरान उनका एक भारतीय महिला से संपर्क हुआ जो थाईलैंड में रहती हैं। इस महिला से उन्होंने ऑनलाइन बातें की। विक्रम ने बताया कि महिला के आध्यात्मिक गुरु ने उससे कहा है कि वह मुझे आत्माओं की दुनिया की सही जानकारी उपलब्ध करा दे।
 
विक्रम जब आत्माओं के बारे में सुनते थे तब वह काफी अचंभित रहते थे। वह महिला विक्रम से मिलने के लिए थाईलैंड से भारत भी आईं। उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान दिया। उसी महिला के जरिए विक्रम को पता चला कि अगर आत्माओं के बारे में सही ढंग से जानना है तो आत्माओं के साथ संपर्क बनाना होगा। इस महिला के कहने पर विक्रम आत्माओं से बातें करने लगे। इस दौरान विक्रम का आत्माओं से झगड़ा भी हुआ। इसके बाद उन्होंने आत्माओं से पीछा छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन आत्माएं फिर भी उनसे संपर्क करती रहीं। वे अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर 'राज की बात' सीरीज के जरिए शेयर करेंगे।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'वेलकम टू द जंगल' का रोमांटिक गाना 'ओ मेरे बलम' हुआ रिलीज

'प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का दमदार टीजर रिलीज, 26/11 कसाब ट्रायल की गूंज के साथ छाए राजकुमार राव

कन्नड़ एक्ट्रेस के फ्लैट में मिली दोस्त की लाश, जांच में जुटी पुलिस

अक्षय कुमार की सादगी पर फिदा हुईं अक्षरा सिंह, 'वेलकम टू द जंगल' में करेंगी धमाकेदार डांस

'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट ने सुनाए मजेदार किस्से, निर्देशक ने बताया 10 साल बाद क्यों आई 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की नई फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख