विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने रचा इतिहास, 23 साल पुराना सनी देओल का रिकॉर्ड तोड़ा
फिल्म '12वीं फेल' 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
Publish Date: Sun, 14 Apr 2024 (15:03 IST)
Updated Date: Sun, 14 Apr 2024 (15:06 IST)
Film 12th Fail Record: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' साल 2023 की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। विधु विनोद चोपड़ा की लिखी और निर्देशन में बनी '12वीं फेल' अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है।
विक्रांत मैसी ने इस फिल्म में मनोज शर्मा की मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा, मेधा शंकर की भी अहम भूमिका है। फिल्म '12वीं फेल' 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
वहीं अब इस फिल्म ने इतिहास च दिया है। '12वीं फेल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 25 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में फिल्म ने सिल्वर जुबली का रिकॉर्ड बना लिया है। रिलीज के महीनों बाद भी दर्शक इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों तक जा रहे हैं।
इस उपलब्धि को हासिल करने पर विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, यह मील का पत्थर हासिल करने वाली 23 साल में पहली फिल्म। हमारे सपने को साकार करने के लिए दर्शकों को धन्यवाद। ऐसा करने के लिए आप वास्तव में जिम्मेदार हैं। बहुत सारा प्यार।
बता दें कि 23 साल पहले रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' ने सिल्वर जुबली मनाई थी। अब विक्रांत ने सनी देओल का ये पुराना रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है।
WD Entertainment Desk
Publish Date: Sun, 14 Apr 2024 (15:03 IST)
Updated Date: Sun, 14 Apr 2024 (15:06 IST)