विक्रांत मैसी और रघु राम के बीच सेट पर हुआ झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

WD Entertainment Desk
रविवार, 4 अगस्त 2024 (15:53 IST)
Vikrant Massey viral video: विक्रांत मैसी ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अलग पहचान हासिल की है। विक्रांत आखिरी बार फिल्म '12वीं फेल' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। अब वह जल्द ही फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आने वाले हैं।
 
इसी बीच विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 'रोडीज' के होस्ट रह चुके रघु राम से झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विक्रांत मैसी काफी गुस्से में दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

वीडियो में विक्रांत एक सेट पर नजर आ रहे है। उनके साथ रघु राम भी खड़े हुए हैं। विक्रांत किसी अर्जुन नाम के शख्स से कहते हैं, 'यार अर्जुन ये ऐसी ही बकवास करता रहेगा तो मैं जा रहा हूं। ये सुनकर रघु राम भड़क जाते हैं और कहते हैं, 'हर बार तेरी नहीं चलेगी, चल निकल यहां से।' 
 
रघु कहते हैं, 'मुझे जो बोलना है मैं बोलूंगा। चल घर जा।' जवाब में विक्रांत कहते हैं, 'तू समझता क्या है अपने आप को? आज मैं यहां हूं, तभी तू भी यहां हैं।' ऐसा सुनने के बाद रघु राम हाथ में पकड़ी बोतल गुस्से में फेंक देते हैं और वहां से चले जाते हैं। इसपर विक्रांत कहते दिखते हैं, 'ये ऐसा ही पागल है।'
 
विक्रांत और रघु राम के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पब्लिसिटी स्टंट है भाईयों। एक्टिंग देख नकली वाली।' एक अन्य ने लिखा, 'हमेशा यही गिरी हुई हरकत करते हैं। लेकिन जनता बेवकूफ नहीं है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फोर मोर शॉट्स प्लीज के फाइनल सीजन का हुआ ऐलान, जल्द प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज

रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक इस दिन आएगी सामने

महावतार नरसिम्हा की शूटिंग के दौरान कई क्रू मेंबर ने खाना छोड़ा नॉनवेज, डायरेक्टर ने किए दिलचस्प खुलासे

कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद इस एक्ट्रेस की बिगड़ गई थी हालत, बोलीं- लगा जैसे हार्ट अटैक आ गया...

रिवलिंग आउटफिट की वजह से ट्रोल होने के बाद खुशी मुखर्जी ने पढ़ी हनुमान चालीसा, बोलीं- मैं एक बंगाली ब्राह्मण हूं...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख