रणवीर सिंह की डॉन 3 में विलेन बनेंगे विक्रांत मैसी, मेकर्स ने किया अप्रोच!

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (16:08 IST)
फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में कियारा आडवाणी भी होंगी। हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
 
वहीं अब खबर आई है कि 'डॉन 3' में '12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी विलेन का रोल निभाने वाले हैं। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रो के मुताबिक विक्रांत मैसी को 'डॉन 3' में मेन विलेन के रोल के लिए मेकर्स द्वारा अप्रोच किया गया है। फिल्म में विक्रांत को रणवीर सिंह के साथ मुख्य खलनायक के रूप में दिखाया जाएगा।
 
हालांकि विक्रांत मैसी ने अभी तक इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया है। विक्रांत हाल ही में फिल्म सेक्टर 36 में निगेटिव भूमिका में नजर आए थे। वहीं उनकी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' भी रिलीज हो चुकी है। 
 
बता दें कि साल 1978 में रिलीज 'डॉन' में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को सलीम-जावेद ने लिखा था। वर्षों बाद इसका रीमेक फरहान अख्तर ने वर्ष 2006 में बनाया और उन्होंने शाहरुख खान को डॉन के रोल में चुना था। 
 
इसके बाद 2022 में रिलीज हुई डॉन 2 भी फरहान अख्तर ने बनाई। अब फरहान, रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 को लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में आएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख