Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विक्रातं मैसी ने गुदवाया बेटे वरदान के नाम का टैटू, साथ में लिखवाई यह खास चीज

विक्रांत मैसी ने 14 फरवरी 2022 को एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग रजिस्टर्ड मैरिज की थी

हमें फॉलो करें विक्रातं मैसी ने गुदवाया बेटे वरदान के नाम का टैटू, साथ में लिखवाई यह खास चीज

WD Entertainment Desk

, रविवार, 31 मार्च 2024 (17:31 IST)
vikrant massey tattoo: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर 7 फरवरी को एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है। वहीं अब विक्रांत मैंसी ने हाथ पर अपने बेटे के नाम का टैटू गुदवा कर, उसके प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है। 
 
विक्रांत मैसी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी बांह पर 'वरदान' लिखा दिख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की जन्म तारीख 7 फरवरी 2024 भी लिखवाया है। 
 
webdunia
इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्रांत मैसी ने लिखा, 'एडिशन या एडिक्शन, मुझे दोनों से प्यार है।' इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
 
बता दें कि विक्रांत मैसी ने 14 फरवरी 2022 को एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने 18 फरवरी को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हम साथ साथ हैं के सेट से एक्टर्स को उठा ले गई थी पुलिस, रात भर थाने में रहे थे सलमान खान